25जेएनडी01: विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन बारे जानकारी देते हुए नगर परिषद कर्मचारी। स्रोत प्रशा
नरवाना। स्वच्छता अभियान-2025 के तहत नगर परिषद ने बुधवार को चिराग स्कूल के विद्यार्थियों को कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देने के लिए कचरे के प्लॉट पर शैक्षिक दौरे का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रकार के कचरे की पहचान करनी और उसके सही निपटान के तरीके और गीले और सूखे कचरे के बारे में जानकारी दी। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर विशाल, एसबीएम मैनेजर दीपक शर्मा और आईईसी टीम ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने घरों में डबल डस्टबिन का इस्तेमाल करने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की शपथ भी ली।