25जेएनडी03 : महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ और छात्राएं। स्रोत संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में लीगल सेल की ओर से मौलिक कर्तव्य और नीति-निर्देशक सिद्धांत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की सुप्रिया ने प्रथम स्थान, अंशुल ने द्वितीय स्थान और बीए अंतिम वर्ष की अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भारतीय संविधान की भावना से अवगत कराना रहा।