फोटो 24जेएनडी26-आग लगने की घटना से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर बताते हुए अग्निशमन कर्मचारी। स्रो
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न दमकल केंद्रों के दमकल कर्मचारियों ने विभिन्न संस्थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों एवं आमजन को आग से बचाव, आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने तथा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आग लगने के प्रमुख कारणों, आग से बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सरल भाषा में जागरूक किया गया। फायर सेफ्टी टीम की ओर से मौके पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई तथा फायर एक्सटिंग्विशर के उचित प्रयोग की जानकारी भी दी गई। संवाद