फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जल जीवन मिशन में बढ़ रही पंचायतों की भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ईंटल कलां और ढाठरथ गांव में ग्राम सभाओं का आयोजन कर जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की नई योजना और पंचायतों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के कार्यों में पंचायतों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। ईंटल कलां में सरपंच रामनिवास, पंचायत सदस्य, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्रित हुए तथा विभाग की नई योजना का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ने से पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अपने स्तर पर पाइपलाइन की लीकेज, अस्वच्छ कनेक्शन और बिजली से संबंधित उपकरणों के रखरखाव का कार्य करेगी। इससे पेयजल व्यवस्था की निगरानी और रखरखाव में पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि जल्द ही नहरी पानी की आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने करीब 16 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत पांच गांवों को लिफ्टिंग के माध्यम से नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए तैयार किए गए एस्टीमेट को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
खंड समन्वयक दिनेश कुमार और सुरेंद्र दुग्गल ने ग्रामीणों को जल जीवन मिशन तथा पेयजल आपूर्ति की नई योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को तीन माह का पैसा एडवांस में दिया जाएगा, ताकि वह पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यों को समय पर करवा सके। ढाठरथ गांव में भी ग्रामीणों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने सूर्य देव को जल अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें