फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने ऋषिकेश और मसूरी जाकर सीखी राफ्टिंग की कला

Fri, 19 Apr 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी16-केएम महाविद्यालय के विद्यार्थी राफ्टिंग करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने ऋषिकेश और मसूरी में राफ्टिंग की कला सीखी। ट्रिप आयोजक डॉ. अमरजीत चहल ने विद्यार्थियों को ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग की कला के नियम व सीमा, स्थानों का विश्लेषण करते हुए विद्यार्थियों से राफ्टिंग करवाई। उन्होंने बताया कि भारत में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऋषिकेश को विदेशी पर्यटक राफ्टिंग कैपिटल के नाम से पहचानते हैं। वहीं देशी पर्यटक ऋषिकेश को आध्यात्मिक व धार्मिक स्थान मानते है। डॉ. चहल ने छात्र-छात्राओं को गंगा नदी में रीवर क्रॉसिंग करवाई व इस विधि के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने इस दौरान होटल प्रबंधन व साहसिक गतिविधियों की बारीकी से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि यह ट्रिप उनके कोर्स में विशेष महत्व रखता है। इस ट्रिप के दौरान भौतिक विभाग की प्रो. पूजा कंसल का भी सराहनीय सहयोग रहा।

18जेएनडी16-केएम महाविद्यालय के विद्यार्थी राफ्टिंग करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें