18जेएनडी11: सड़क किनारे लगे गेहूं के ढेर। संवाद
उचाना। उचाना मंडी सहित छातर सब यार्ड, खरीद केंद्रों पर निरंतर गेहूं की आवक बढ़ रही है। आढ़तियों के अनुसार आधे से ज्यादा गेहूं मंडी में पहुंच चुका है। दो से तीन दिन तक गेहूूं की आवक मंडी में ज्यादा रहेगी। अब तक 511625 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। उचाना मंडी में आवक बढ़ने से मंडी के साथ सड़क के आसपास भी किसान गेहूं डाल रहे हैं। मंडी में सभी शेड, फड़ों के साथ सड़कों के किनारे गेहूं डाला जा रहा है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि उचाना मंडी में अब तक डीएफएससी ने 277927, हैफेड ने 111131 क्विंटल गेहूं खरीदा है। छातर सब यार्ड पर डीएफएससी ने 46335, हैफेड ने 30000, घोघड़िया में डीएफएससी ने 28820, काब्रच्छा में वेयर हाउस ने 13643, धनखड़ी में डीएफएससी ने 2314 क्विंटल गेहूं खरीदा है। उचाना मंडी में 1455 क्विंटल प्राइवेट बोली पर गेहूं खरीदा गया है।
आढ़ती रामनिवास, सुरेश, राजेंद्र ने बताया कि इस समय गेहूं की आवक मंडी में बंपर हो रही है। दो से तीन दिन तक गेहूं की आवक ज्यादा रहेगी। एक अनुमान के अनुसार 50 प्रतिशत तक गेहूं मंडी में आ चुका है। किसान भी बदलते मौसम के चलते जल्द से जल्द गेहूं को मंडी में ला रहे हैं।
18जेएनडी11: सड़क किनारे लगे गेहूं के ढेर। संवाद