19जेएनडी06: राजकीय महाविद्यालय के छात्र चंदन वाटिका का भ्रमण करते हुए। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान की तरफ से जैव विज्ञान के विद्यार्थियों ने चंदन वाटिका का किया शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति स्वयं में एक खुली किताब है और पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चंदन वाटिका का दौरा किया। छात्रों ने विभिन्न पादप प्रजातियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नीम, तुलसी, घृत कुमारी और गिलोय जैसे औषधीय पौधों के आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा में महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यार्थियों को पौधों के वैज्ञानिक नाम, उनके कुल और विशिष्ट गुणों को नोट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान छात्रों ने न केवल वनस्पतियों की पहचान सीखी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अमन, सतप्रकाश, इंदु और सविता मौजूद रहीं।