फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। एसडीएम कार्यालय में मौजूद विद्यार्थी ओर अधिकारी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलथा के विद्यार्थियों ने वीरवार को प्रशासन से परिचय कार्यक्रम के तहत लघु सचिवालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एसडीएम, तहसील, खंड शिक्षा अधिकारी, बीडीपीओ, जिला खजाना, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालयों का दौरा किया। अधिकारियों ने उन्हें विभागों की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रशासनिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी भी होनी चाहिए। ऐसे भ्रमण से उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, खजाना अधिकारी निकी संधू, प्राचार्य डॉ. भूप सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें