29जेएनडी32: नशे के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति टीम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनोदा कला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। नशा मुक्ति टीम इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और नशा युवाओं की ऊर्जा को नष्ट कर देता है। नशा न केवल शरीर को कमजोर करता है बल्कि मानसिक संतुलन बिगाड़कर परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। प्रिंसिपल बेगराज आर्य व समस्त स्टाफ ने टीम का स्वागत किया। संवाद