फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ

Sat, 28 Feb 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी05: नशा मुक्ति पर जागरूकता सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी और अन्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल ने शुक्रवार को नशे की रोकथाम के लिए विशेष सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता और संयोजन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. बबीता पवार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे ग्रीन कुमार ने व्याख्यान में बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को खोखला करता है बल्कि उसके पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक ढांचे को भी ध्वस्त कर देता है।
ग्रीन कुमार ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के लिए खेलकूद, योग और ध्यान जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा जागरूक और दृढ़ संकल्पित होगा। सेमिनार के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने नशा मुक्ति से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर सभी स्टाफ सदस्यों और 38 छात्राओं ने नशा मुक्त रहने और समाज को भी इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, रजत कुमार, संजीव कुमार, सुरक्षा, अनुराग, रेणु और पूजा और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें