फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। ढाणी प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, अभिनय, कला और थिएटर में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षक सेवा सिंह ने की, जबकि बीआरपी रुचि नैन और सुमन नैन ने समन्वयक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मोनो एक्टिंग, रागिनी, विजुअल आर्ट और थिएटर सहित विभिन्न विधाओं के मुकाबले करवाए गए। विद्यार्थियों ने अपनी कला, संगीत, अभिनय और नृत्य प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया।
खंड शिक्षा मीडिया प्रभारी राजेश टांक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर देती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल उचित मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में जसबीर जस्सी उझाणा, म्यूजिक टीचर जोनी और विनोद धीमान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर नीरू, अनीता देवी, मोनिका, ईश्वर सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, नौमीदास, अनिल, जोरा सिंह और जगन्नाथ मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
क्लासिकल म्यूजिक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की हिना और बुलबुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। फोक डांस (कक्षा नौवीं से 12वीं) में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाणा ब्राह्मणान प्रथम रहा। विजुअल आर्ट 2डी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा की पूजा और 3डी में इसी विद्यालय की वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थिएटर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की तमन्ना प्रथम रही। वहीं लोक नृत्य/मोनो एक्टिंग में इसी विद्यालय की हिना ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें