फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने कविता, कहानी, सुलेख व सांस्कृतिक गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
07जेएनडी02: समर कैंप के समापन पर डॉ. सीमा मलिक स्कूल में बच्चों के साथ। संवाद
विज्ञापन
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में सात जून तक आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप प्रधानाचार्य जितेंद्र खरब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सप्ताहभर चले इस कैंप में छात्राओं ने भारतीय भाषाओं, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. सीमा मलिक ने बताया कि कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, कहानी लेखन, सुलेख, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी भाषाई दक्षता और सृजनात्मक सोच का परिचय दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समर कैंप की सभी गतिविधियां विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र खरब के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।
समापन समारोह में सीमा मलिक और इतिहास प्रवक्ता सुमन लता ने विद्यार्थियों को विभिन्न पारंपरिक खेल खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सुमन लता ने विद्यार्थियों को आउटडोर और इंडोर खेलों के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा मलिक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर सरोज ढांडा, रेखा शर्मा, अनुराधा सहारण, प्रीति कुमारी, सीमा शर्मा, सुमन कंदोला व पिंकी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें