फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉक्यूमेंट्री और पीपीटी मेकिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी12- एसएसएसएसबी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चे अपने स्टा - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। एसएसएसएसबी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को जूलॉजी विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट्री और पीपीटी मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और प्रस्तुतीकरण क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की तैयार डॉक्यूमेंट्री और पावर पॉइंट प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, तकनीकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता के आधार पर किया गया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए विषय ज्ञान के साथ तकनीकी और रचनात्मक कौशल विकसित करना भी जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा नए और प्रभावी माध्यमों से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. लाभ सिंह ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री और प्रस्तुति निर्माण से विद्यार्थियों में विषय की समझ के साथ अभिव्यक्ति, तकनीकी दक्षता और प्रस्तुतीकरण क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता में सौरभ ने प्रथम, बिंदु ने द्वितीय तथा चेष्टा और सिमरन-सिमु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान विभाग के अमन, जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. वीरेन, जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा कुहाड़ और अर्थशास्त्र विभाग के विश्वास शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें