फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
23जेएनडी30: सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। महोत्सव में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में क्लासिकल डांस, हरियाणवी सोलो डांस, हरियाणवी ग्रुप डांस, संस्कृत ड्रामा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, डिबेट्स प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि युवा महोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि यह युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने, सामाजिक मूल्यों को समझने और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही अपने आप में एक उपलब्धि है।
उन्होंने विजेता विद्यार्थियों व टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने गैर-विजेता प्रतिभागियों को भी निराश न होने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, समर्पण और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
युवा महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, सृजनशीलता और नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
इस युवा महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी कला, विचार और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रस्तुत करने का संदेश दिया है जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं और ऐसे महोत्सव उन्हें एकजुट होकर कुछ नया करने की प्रेरणा देते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जुनून, करुणा और दूसरों की उपलब्धियों को सराहने की भावना अत्यंत आवश्यक है।
जुनून हमें लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है, करुणा हमें मानवीय बनाती है और सराहना की भावना हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। मानसिक दबाव और तनाव से निपटने के लिए एक व्यवस्थित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। यदि आप लगातार 21 दिनों तक एक सकारात्मक और अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हैं, तो निश्चित रूप से उसमें सकारात्मक मनोवैज्ञानिक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
स्वयं को बेहतर बनाने के लिए एक स्पष्ट कार्य योजना बनाइए और पूरे समर्पण के साथ उस पर कार्य कीजिए। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास और परिश्रम आवश्यक है। कहा जाता है कि अपने लक्ष्य या क्षेत्र में यदि आप 10,000 घंटे ईमानदारी से लगाते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है।
महोत्सव के अंतिम दिन क्लासिकल डांस, हरियाणवी सोलो डांस महिला वर्ग, हरियाणवी ग्रुप डांस, संस्कृत नाटक, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
तीन दिवसीय युवा महोत्सव के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे
क्लासिकल वोकल सोलो
प्रथम स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू जींद
द्वितीय स्थान, केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो
प्रथम स्थान, हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद
द्वितीय स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों
ग्रुप सॉन्ग (जनरल)
प्रथम स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू
द्वितीय स्थान, हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद
ग्रुप सॉन्ग (हरियाणवी)
प्रथम स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों
द्वितीय स्थान, हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद
हरियाणवी आर्केस्ट्रा
प्रथम स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू जींद
द्वितीय स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों
लोक सॉन्ग (हरियाणवी सोलो रागनी)
प्रथम स्थान, केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना
द्वितीय स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू जींद
लोक सॉन्ग (जनरल)
प्रथम स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू
द्वितीय स्थान, मेटिस डिग्री कॉलेज, अंटा
ग्रुप सॉन्ग (वेस्टर्न)
प्रथम स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू जींद
द्वितीय स्थान, हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद
ग्रुप डांस (जनरल)
प्रथम स्थान, हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद
द्वितीय स्थान, पी.आई.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, जींद
तृतीय स्थान, केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना
क्लासिकल डांस
प्रथम स्थान, एसएम गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों
सोलो डांस (हरियाणवी – मेल)
प्रथम स्थान – केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना
द्वितीय स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद
सोलो डांस (हरियाणवी – फीमेल)
प्रथम स्थान, पीआईजी कॉलेज फॉर वूमेन
द्वितीय स्थान, यूटीडी, सीआरएसयू
तृतीय स्थान , गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

23जेएनडी30: सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। संवाद- फोटो : सांकेतिक

23जेएनडी30: सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें