11जेएनडी40: स्कूल की मंच से उपब्धियां बताते हुए स्कूल प्राचार्य व मौजूद विद्यार्थी। स्कूल
उचाना। केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त रणधीर सिंह वीरवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में कहा कि विद्यार्थियों महापुरुषों व आदर्श लोगों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जीवन के अमूल्य गुणों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें वर्ग, सम्प्रदाय, जाति व रंग को भुलाकर एक सच्चे भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र ने स्कूल की पिछले सत्र के दौरान रही शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर भूप सिंह प्राचार्य केवि नाहरा, महेंद्र सिंह प्राचार्य पालूवास, अजीत सिंह प्राचार्य के.वि.अंबाला, दीप्ति पिथवाल मुख्य अध्यापिका केवि मानेसर ने शिक्षकों के कामकाज का आंकलन किया और सुधार करने के लिए सुझाव भी दिए। संवाद