फोटो 29जेएनडी02-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दबलैन में विद्यार्थियों को साइबर के बारे में ज
जींद। दबलैन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार और प्रधानाचार्य सुनीता रानी मौजूद रहीं। नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लिंक और बैंकिंग फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। आपात स्थिति में डायल-112 का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने का संकल्प लिया। संवाद