जुलाना। समाजसेवी लक्ष्मी अहलावत ने शुक्रवार को किलाजफरगढ़, पौली, हथवाला, मालवी, देवरड़, लजवाना कलां गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को बहादुरगढ़ के मांडोढ़ी टाॅल प्लाजा पर किसानों की महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें जुलाना हलके से हजारों की संख्या में किसान पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाना क्षेत्र के किसानों के साथ सरकार ने दोगला व्यवहार किया है। 152-डी के भूमि अधिग्रहण के चलते काफी कम मुआवजा दिया गया है। 24 फरवरी को राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल की अध्यक्षता में महापंचायत का आयोजन होगा, इसमें प्रदेश भर से किसान जुटेंगे। महापंचायत का उद्देश्य जाट समाज को आरक्षण देकर ओबीसी में शामिल करना है। साथ ही समगोत्र में विवाह के विरूद्ध कानून बनाने की मांग की जाएगी।