26जेएनडी10: वीर बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनेत रानी।
- फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम मेंआयोजित सांसद खेल कार्यक्रम में सम्मानित किए खिलाड़ी एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एव अन्य जनप्रतिनिधि। स्रोत: विभाग
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस समिति एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस समिति की प्रभारी डॉ. सुनेत रानी ने की। इस दौरान साहिबजादों की अद्भुत वीरता, त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्राचार्य मनीष कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी में साहस, सत्य, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को देश व समाज के हित में कार्य करने चाहिए। डॉ. सुनेत रानी ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। संवाद