11जेएनडी09-दोनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। संवाद
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता अर्जित की है। अंग्रेजी विषय से शीतल और हिंदी विषय से शीला ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण से हर असंभव लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद का ही परिणाम है। महाविद्यालय के हिंदी और अंग्रेजी विभाग की सभी प्रवक्ताओं ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उप प्रधान राजकुमार गोयल और महासचिव जियालाल गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।