जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की ओर से ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को एक कअरियर उन्मुख कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, कंपनियों की कार्यप्रणाली और आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विभिन्न कंपनियों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा साक्षात्कार कौशल, संचार क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रभावी बायोडाटा लेखन के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस अवसर पर सचिन, डॉ सुनीता मेहरा,काजल, मनीषा सोनी, चरणजीत सिंह व रीमा मौजूद रहीं। संवाद