17जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.93 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों में राजीव कॉलोनी सफीदों निवासी गौरव और वार्ड-6 निवासी चिराग शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 16 मार्च को सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम लाभ सिंह होटल सफीदों के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सफीदों निवासी गौरव और चिराग सफेद रंग की कार में स्मैक लेकर रामपुरा रोड के पास बाईपास सफीदों पर खडे हैं। सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां पर एक कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने तुरंत युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 10.93 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद