फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला स्तर पर प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी19-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करती डीईओ मुन्नी देवी। स्रोत कर्
विज्ञापन
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 36 टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गणित विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बराह खुर्द की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया। टीम के विद्यार्थी आयुष सिवाच ने प्रतियोगिता के दौरान पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक अनिल सिवाच को बधाई दी और विद्यार्थियों को इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन जिला गणित विशेषज्ञ आनंद पाल सहारण के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें