फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होली समारोह में झूमे छात्र-छात्राएं, रंगों से सराबोर हुआ परिसर

Tue, 03 Mar 2026 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी11: होली खेलते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
02जेएनडी11
विज्ञापन

नरवाना। शिक्षा भारती मॉडल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों के त्योहार को उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अनिल चहल ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। इसके बाद शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा छठी की छात्राओं ने होली खेले रघुवीरा गीत पर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अन्य कक्षाओं के बच्चों ने भी पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात विद्यालय परिसर में गुलाल के साथ होली खेली गई। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ उत्सव में शामिल हुए और सभी ने मिलकर खुशी के पल साझा किए।
विज्ञापन

डायरेक्टर वीरेंद्र बिढ़ान ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। चेयरमैन प्रवीण कुमार व सचिव सुनील कुमार ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें