फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति से युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
27जेएनडी13: नशा मु​क्ति को लेकर हुड्डा मार्केट में जागरूक करते हुए कॉलेज की टीम। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय की ओर से एंटी ड्रग्स अवेयरनेस समिति एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक किए। यह नाटक हुड्डा मार्केट में प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया जा सकता है और सभी को मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए।
विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नाटक ने यह संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। कलाकारों की सशक्त प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ भावुक भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स अवेयरनेस समिति के संयोजक डॉ. भगवानदास एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. संदीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शर्मीला, विजेता, मनीषा, आस्था, रामकुमार, हरज्ञान, शिव कुमार, नीरू और खुशबू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें