फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी29, 30: कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
जींद। डिफेंस कालोनी स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट की शुरुआत हुई। सिर पे बंटा टोकनी, थाली बाजेगी बगड़ में, जित दूध दही का खाना देश में देश मेरा हरियाणा जैसी गानों पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पहले दिन 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सोलो डांस, फोक डांस, रागनी व स्किट जैसी विधाओं में भाग लिया। वहीं, 24 अक्टूबर को कक्षा पांचवीं से आठवीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
मुख्या अतिथि के रूप में डीपीसी रितु पंघाल व डिप्टी डीईओ प्रदीप दहिया ने कहा कि यह उत्सव विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास का माध्यम बनेगा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर शिक्षा के साथ संस्कृति के आदर्श को साकार करेगा।
विज्ञापन

स्किट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा की टीम ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिटानी की टीम दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
वहीं, ग्रुप फोक डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम प्रथम, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा की टीम दूसरे, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा की टीम ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र खटकड़, डॉ. सीमा मलिक, सविता लाठर, प्राचार्या पूर्णिमा शर्मा, प्राचार्या विनीता गुप्ता, प्राचार्य कृष्ण चहल, वजीर दलाल, यशवीर रेढू, सत्यवान, जितेंद्र खर्ब, वीरेंद्र, सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें