नरवाना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में इको क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं जो हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद