जींद। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को नशा विरोधी सेल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेल प्रभारी चांद राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य मुनीष कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान नशे के विरुद्ध एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य मुनीष कुमार ने युवा शक्ति देश की रीढ़ बताते हुए कहा है कि नशे की लत न केवल स्वास्थ्य, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को बर्बाद कर देती है। समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए युवाओं को जागरूक होना और दृढ़ संकल्प लेना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। संवाद