फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महिला कॉलेज व राजकीय पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने खेली होली

Sun, 09 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी19,20, 21: राजकीय महिला कॉलेज में एक दूसरे को गुलाल लगाती छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला व पीजी कॉलेज में शनिवार को विद्यार्थियों ने होली के त्योहार के उपलक्ष्य में एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया। कॉलेज में दोपहर के बाद विद्यार्थियों ने एक दूसरे पर रंग लगाना व पानी डालना शुरू किया। इसके बाद छात्राओं ने नाच गाकर त्योहार के आगमन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि होली का पर्व एक साल बाद आता है। इस दिन को वह अपने सहपाठियों के साथ मनाना ज्यादा पसंद करते हैं। होली से पहले छुट्टियां होने के कारण वह अपने सहपाठियों के साथ होली खेलने से वंचित न रहें। इसके लिए उन्होंने इस त्योहार की शुरूआत ही सहपाठियों के साथ की। त्योहार पर एक दूसरे के साथ विरोध को भुलाकर उन्होंने आपस में रंग व गुलाल लगाया, ताकि खुशियों का यह त्योहार हर किसी के लिए बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि इस दिन के महत्व को समझकर हर किसी को प्यार से होली व फाल्गुन के दिन को मनाना चाहिए।

राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर मचा हुड़दंग
राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक दूसरे को गुलाल लगाते समय हुड़दंग मच गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद सभी विद्यार्थियों को वहां से खदेड़ा गया। इसके बाद आसपास के पार्कों में विद्यार्थियों ने होली खेली।

08जेएनडी19,20, 21: राजकीय महिला कॉलेज में एक दूसरे को गुलाल लगाती छात्राएं। संवाद- फोटो : संवाद

08जेएनडी19,20, 21: राजकीय महिला कॉलेज में एक दूसरे को गुलाल लगाती छात्राएं। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें