फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनसीसी कैंप में एसडी महिला महाविद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम

विज्ञापन
15जेएनडी30: छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


शिविर के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान महाविद्यालय की कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई पदक हासिल किए।
अनुच्छेद लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने रचनात्मक प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार अपने नाम किए। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्राओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन एवं एनसीसी अधिकारियों ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय एनसीसी ट्रेनर और कॉलेज प्रबंधन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह शिविर उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल और महासचिव जियालाल गोयल ने छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें