फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पेगां सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी25-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेगां के स्कूल स्टाफ  के साथ मौजूद विजेता विद्यार्थी
विज्ञापन
अलेवा। खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एक से छह अगस्त तक नगूरां में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेगां के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार चहल ने कहा कि खो-खो की स्पर्धा में विद्यालय के खिलाडिय़ों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर 14 आयु वर्ग में रिले रेस में प्रथम, शॉटपुट में प्रथम, 100 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में खो-खो में द्वितीय, रिले दौड़ में प्रथम, 100 मीटर दौड़ में प्रथम, चक्का फेंक में प्रथम, लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग में चक्का फेंक में साक्षी पुत्री कुलदीप सिंह प्रथम, लड़कों के 14 आयु वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कों में खो-खो में प्रथम, चक्का फेंक में द्वितीय, गोला फेंक में तृतीय व कबड्डी में एनपीएस डाहौला की टीम को हरा कर दूसरी बार अलेवा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें