उचाना। सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 अक्तूबर रोहिणी सेक्टर-5 माउंट आबू पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में उचाना कला स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र प्रिंस, विजय सिंह और परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान स्कूल में छात्रों के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर नगर पालिका के प्रधान विकास काला ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया। प्रिंसिपल जयभगवान भारद्वाज ने कहा कि खिलाड़ियों ने स्कूल, खंड का नाम रोशन किया। इस अवसर पर बीईओ पुष्पा रानी, बीआरसी रणपाल श्योकंद, राजवीर सिंह, शेर सिंह, आनंद, अशोक, कृष्ण, दिनेश,सुरेंद्र, विजेंद्र, प्रदीप, मोहित, अजमेर मौजूद रहे।