फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुनियाद लेवल-2 में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

Fri, 15 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के छात्रों ने मिशन बुनियाद में परचम लहराया है। स्कूल के प्राचार्य डाॅ. योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि स्कूल के सात बच्चों ने मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा पास की है, जो कि पूरे जिले में प्रथम रहा है। परीक्षा को पास करने वाले सातों बच्चों व इनको पढ़ाने वाली शिक्षिका निर्मला बूरा को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह ने कहा कि कहा कि यह विद्यालय के लिए बड़े ही गौरव की बात है और इससे विद्यालय की बुनियाद ओर मजबूत हुई है। यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें बच्चों को नीट व इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है तथा बच्चों का चयन लेवल 3 की परीक्षा के माध्यम से होता है। विद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. नवीन कुमार ने बताया कि विद्यालय से अभिषेक, केशव, कविराम, शिवम, भारती, आदर्श व लवकेश ने यह परीक्षा पास की है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें