जींद। नागरिक अस्पताल की पूर्व एसएमओ एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका पूनिया ने कहा कि गर्भवती में सबसे ज्यादा खून की कमी पाई जाती है। इस कारण प्रसव के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। महिलाएं अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़-चना, दूध तथा आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ लेकर खून की कमी को पूरा कर सकती हैं। यदि महिलाओं में खून की कमी नहीं होगी तो उनका बच्चा भी सेहतमंद होगा। डॉ. मोनिका पूनिया वीरवार को जानकारी दे रही थीं। उनके साथ डॉ. रघुबीर पूनिया भी मौजूद रहे।
डॉ. मोनिका ने बताया कि कहा कि वह पांच साल तक नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ रहीं। कोरोना काल में भी उन्होंने बिना किसी भय के महिलाओं की डिलिवरी करवाई। गर्भवती महिलाओं में सबसे ज्यादा दिक्कत खून की कमी की आती है। काफी महिलाओं में तो सात ग्राम से कम रक्त मिलता है, जोकि बहुत कम होता है, इसलिए महिलाओं को अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए ताकि उनमें खून की कमी नहीं रहे और प्रसव के दौरान कोई परेशानी नहीं आए। उन्होंने कहा कि मुस्कान अस्पताल में एक सप्ताह तक महिलाओं को ओपीडी फ्री होगी। इसके अलावा नॉर्मल डिलिवरी से बच्चों का जन्म करवाने पर अधिक जोर दिया जाएगा। अस्पताल में यदि कोई गरीब महिला डिलिवरी के लिए आएगी तो उसकी फ्री करवाई जाएगी।