फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों की मासिक स्कीम का डाटा कल तक पोर्टल पर करना होगा अपडेट

Sat, 03 Feb 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि समय से उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल मुखियाओं को विद्यार्थियों की मासिक स्कीम का डाटा वन स्कूल पोर्टल एप पर अपडेट करना होगा। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार सभी स्कूल मुखियाओं को पत्र लिखे हैं। इसमें पांच फरवरी तक यह कार्य पूरा करने के निर्देश हैं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को मासिक उपस्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूलों में विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि मिलती है। इसमें एचआर.1 स्कीम के तहत एससी लड़के व लड़कियों को पहली कक्षा के लिए 740, दूसरी कक्षा के लिए 750, तीसरी कक्षा के लिए 960 रुपये, चौथी कक्षा के लिए 970, पांचवीं कक्षा के लिए 980 व छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 1250 रुपये मिलते हैं। एचआर-4 स्कीम के तहत एससी लड़कों को पहली से पांचवीं कक्षा तक 450 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 600 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। वहीं लड़कियों के लिए पहली से पांचवीं कक्षा में 675 व छठी से आठवीं कक्षा के 900 रुपये मिलते हैं। वहीं एचआर-5 स्कीम के तहत बीपीएल व बीसीए के लिए 225 रुपये से लेकर 600 रुपये, एचआर 147 के तहत लड़के-लड़कियों के लिए पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 800 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा के लिए 1000 रुपये मिलते हैं।

बाक्स

इन विद्यार्थियों की हुई पोर्टल पर अपडेट

जिले में पहली से पांचवीं कक्षा के एससी 19717 विद्यार्थियों में से 14355 व छठी से आठवीं कक्षा के 14611 विद्यार्थियों में से 11939 विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट हुई है। वहीं पहली से पांचवीं कक्षा के बीसीए के 9443 विद्यार्थियों में से 6854 व छठीं से आठवीं के 7429 में से 6212 व बीपीएल के पहली से पांचवीं के 3148 में से 2074 व छठी से आठवीं के 7429 में से 6212 विद्यार्थियों का डाटा ही पोर्टल पर अपडेट हुआ है।
विज्ञापन


बॉक्स

निर्धारित समय तक पूरा कार्य करवाया जाएगा

सभी स्कूलों के मुखियाओं को पांच फरवरी तक पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर निर्धारित समय अवधि में हर अवस्था में अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे। अभी कुछ विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है। विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। -विजय लक्ष्मी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें