फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप के कार्य के दौरान टूटी सड़क धंसी

Sat, 03 Feb 2024 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी42: धंसी हुई सडक़ का फोटो। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। ओल्ड कोर्ट रोड एसडी महिला महाविद्यालय के पास कंक्रीट से बनी सड़क का एक हिस्सा धंस गया। यह विकास कार्यों पर प्रशासनिक अधिकारियों के करवाए गए काम की गुणवत्ता को भी दर्शाता है। इससे आसपास के दुकानदारों में डर बना हुआ है। शनिवार को कंक्रीट से बनी सड़क का हिस्सा करीब 7-8 फुट नीचे तक धंस गया। इससे एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया। दुकानदारों ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय की ओर से जेसीबी भेजी गई थी। जैसे ही मशीन ने सड़क को तोड़ने का काम शुरू किया सड़क का एक किनार धंस गया। सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग ने गड्ढे के दोनों तरफ अवरोधक के रूप में बड़े पाइप रख दिए। सड़क कई दिनों से धंस रही थी। दुकानदारों ने बताया कि एक पुराने निजी पानी सप्लाई का कनेक्शन लीक था, जो जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शिकायत मिलने पर लीक पानी के कनेेक्शन को ठीक कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी यह सड़क धंसती जा रही थी। सड़क के धंसने से यहां से गुजरने वाले राहगीर हादसे का शिकार हो रहे थे, जिसमें काफी लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


बाक्स

करवाया जाएगा दोबारा से निर्माण

सड़क धंसने के कारणों का पता किया जाएगा कि किस कारण से धंसी है। इसके साथ ही आमजन की सुविधा के लिए सड़क का शीघ्र दोबारा निर्माण करवाया जाएगा, ताकि यहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -संजय यादव, ईओ, नगरपरिषद नरवाना।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें