फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम की ओर से सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, नशा मुक्ति अभियान के प्रभारी एएसआई नरेश ढांडा, समाजसेवी राजकुमार, प्राचार्य बलवान सिंह और प्रोफेसर डॉ. विकास लाठर मौजूद रहे। एसएचओ सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। जींद पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने साइबर ठगी से बचाव और डायल-112 की उपयोगिता के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें