23जेएनडी13-हिंदू कन्या कॉलेज में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी इंटर्नशिप पाठ्यक्रम पूर्ण किए व समापन प्रमाण पत्र जमा करवा दिए। विद्यार्थियों ने साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग व वीडियो एडिटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अधीन ई रिटर्न फाइलिंग का कोर्स किया। इसके अलावा महाविद्यालय की ओर से फैशन डिजाइनिंग, योग व ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यार्थियों ने ब्यूटीशियन कोर्स का भी अभ्यास किया। शनिवार को इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. उपासना के पर्यवेक्षण में सभी पर्यवेक्षकों ने विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया व उनसे व्यावहारिक कार्य भी करवाए। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर व संयोजक डॉ. उपासना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संवाद