10जेएनडी17 : प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। स्रोत केंद्र।
नरवाना। पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र, सच्चा खेड़ा में चल रहा तीन माह का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कंप्यूटर प्रशिक्षक संदीप नैन ने विद्यार्थियों को एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावरपॉइंट, नेटवर्किंग, इंटरनेट उपयोग, फाइल ट्रांसफर, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान हर क्षेत्र में आवश्यक बन चुका है। चाहे बैंकिंग हो, शिक्षा, व्यापार या स्वास्थ्य हर जगह कंप्यूटर का उपयोग हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। संवाद