फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थियों का सम्मान

विज्ञापन
04जेएनडी13: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के घोषित परिणामों में राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरनामपुरा के विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर प्रथम और जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के कुल छह विद्यार्थियों ने यह छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में छात्र जसविंदर ने 122 अंक प्राप्त कर नरवाना खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमलदीप, स्वाति, प्रिंस, तमन्ना और संजना ने भी सफलता हासिल कर विद्यालय को शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्याध्यापक अनन्तपाल नैन ने बताया कि पिछले छह वर्षों में विद्यालय के कुल 49 विद्यार्थी एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं जो जिले में एक रिकॉर्ड है। वहीं जिले भर से 2,714 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से मात्र 137 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा पास की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच दिलबाग सिंह नैन, मुख्याध्यापक व स्टाफ ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण व खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें