फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपियाड में थुआ की छात्राओं ने जीते आठ पदक

विज्ञापन
04जेएनडी21-ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपियाड में लेती लड़कियां। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपियाड (सत्र 2026-27) का आयोजन हुआ। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय थुआ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। योग खेल नर्सरी की छात्राओं ने अपनी फिटनेस और कौशल के दम पर विभिन्न श्रेणियों में आठ पदकों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

डीपीई करण सिंह ने बताया कि अपर प्राइमरी स्टेज (कक्षा 6 से 8) के लड़कियों के वर्ग में थुआ विद्यालय की सायना ने 85 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि खुशी 80 अंकों के साथ दूसरे और मानवी 78 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
इसी वर्ग में मुस्कान ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि विद्यालय की योग नर्सरी में भविष्य के चैंपियन तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेकेंडरी स्टेज (कक्षा 9 से 10) के लड़कियों के वर्ग के पहले चारों स्थानों पर थूआ की छात्राओं ने कब्जा किया। सिमरन ने 73 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं विधि 72 अंकों के साथ दूसरे, ममता 69 अंकों के साथ तीसरे और निक्की 66 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मुख्याध्यापक राजवीर राठी ने बताया कि छात्राओं की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और योग नर्सरी के नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें