फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालवाटिका से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का होगा आकलन

Fri, 20 Sep 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी24: विद्यार्थियों का आंकलन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। निपुण हरियाणा के तहत बालवाटिका से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का पीरियोडिक असेसमेंट होगा। इसके तहत 24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का आकलन होगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के जारी किए गए पत्र के अनुसार यह आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से किया जाएगा। केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में शिक्षकों को अपनी आवंटित कक्षाओं का आकलन दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया जा सकता है।

इसका आकलन संबंधित कक्षाओं के शिक्षकों को ही करना है। इसके लिए विभाग ने पीआरटी को टैबलेट उपलब्ध करवाए हैं। शिक्षकों को सुनिश्चित करना है कि आकलन की तिथि से पहले ही वह निपुण हरियाणा टीचर एप के नवीनतम वर्जन को अपने मोबाइल में अपडेट व इंस्टाल करना सुनिश्चित करें। नए शिक्षक या ऐसे शिक्षक, जिनका स्थानांतरण हो गया हो वह अपनी आईडी के माध्यम से निपुण हरियाणा टीचर एप में लॉगइन करना सुनिश्चित करें। सभी शिक्षक अपडेट एप डाउनलोड करने के बाद लॉग आउट व लॉगिन करें, ताकि वह अपडेट फीचर्स आसानी से देख सकें।
विज्ञापन

आकलन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी राजकीय प्राथमिक स्कूलों के मुखिया यह सुनिश्चित करेंगे कि निपुण हरियाणा स्कूल डैशबोर्ड पर संबंधित सभी शिक्षकों की कक्षा आवंटित सही तरीके से हो। एक शिक्षक को एक से अधिक कक्षा भी आवंटित की जा सकती हैं। सभी शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि सभी विद्यार्थियों का निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार व्यापक रूप से आकलन किया जा सके। आकलन के दौरान शिक्षक पहले लिखित प्रश्नों को कक्षा में करवाएं और एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर उसका आकलन करें।

यह है आकलन का शेड्यूल

तिथि

कक्षा

विषय
कक्षा
विषय

24 सितंबर
एक

हिंदी
2
हिंदी

25 सितंबर
3

हिंदी

26 सितंबर
1

गणित
2
गणित

27 सितंबर
3

गणित

28 सितंबर
1

अंग्रेजी
2
अंग्रेजी

30 सितंबर
3

अंग्रेजी

एक अक्टूबर
बालवाटिका

बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों का होगा आकलन

निपुण हरियाणा के अंतर्गत बालवाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है। यह आकलन शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर एप पर अपडेट करना होगा। बाद में चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला को ऑर्डिनेटर, जींद।

19जेएनडी24: विद्यार्थियों का आंकलन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें