फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या, बेरोजगारी पर की चर्चा

Tue, 30 Sep 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी09 : राजकीय महाविद्यालय में विजेता ​विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को अर्थशास्त्र विभाग में भाषण वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका विषय जनसंख्या, गरीबी, बेरोजगारी मुद्रा आपूर्ति और जीएसटी-2 सुधार रखा गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज सिवाच विभागाध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी कला को प्रोत्साहित करना है। यहां विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या, गरीबी और बेरोजगारी पर चर्चा की। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रणधीर, मोनिका, नूतन देवी, सुनीता देवी और ज्योति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें