26जेएनडी31-राजकीय स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य जगदीश के साथ बच्चे। संवाद
पिल्लूखेड़ा। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा में शुक्रवार को हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई गई। लड़कियां हरियाणवी पारंपरिक वेशभूषा में झूला झूली। तीज के पावन अवसर पर विद्यालय प्राचार्य जगदीश चंद्र भनवाला ने सर्वप्रथम तीज के त्योहार की बधाई दी।
उन्होंने बताया कि तीज हमारी संस्कृति का प्रतीक है और इसे प्रत्येक हरियाणा वासी को बड़ी खुशी मनाना चाहिए, ताकि अपनी संस्कृति को जिंदा रखा जा सके। इस अवसर पर अनीता और ऊषा भी मुख्य रूप से मौजूद रही। संवाद