19जेएनडी30-केएम महाविद्यालय में विंग सदस्यों से मिलते हुए सुनैना चौटाला। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में इनेलो पार्टी की महिला महासचिव सुनैना चौटाला और जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू पहुंचे। महाविद्यालय पहुंचने पर छात्र विंग आईएसओ के प्रदेश सचिव मोहित बेलरखा ने उनका स्वागत किया।
सुनैना चौटाला ने कहा कि वह खुद छात्र राजनीति में एक्टिव थीं और अध्यक्ष भी रही हैं। उन्होंने ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाएगा, जिससे गरीब घर के मेहनती बच्चों को राजनीति में आने का अवसर मिलेगा। प्रदेश सचिव मोहित बेलरखा ने सुनैना चौटाला का महाविद्यालय में चल रही समस्याओं की तरफ ध्यान खींचा। इस अवसर पर प्रिंस चौहान, मिर्जा बदोवाला, रोहित राजपूत, आर्यन मोर, सचिन बेलरखा, लब्बू बद्दोवाला, रवीश उझाना और अंजलि रानी मौजूद रहीं।
19जेएनडी30-केएम महाविद्यालय में विंग सदस्यों से मिलते हुए सुनैना चौटाला। संवाद