फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, बहन घायल

Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी34-हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी छात्रा की किताबें। संवाद - फोटो : शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
जींद। हैबतपुर-खोखरी मार्ग पर शुक्रवार को डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है जबकि घायल छात्रा को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

14 वर्षीय मानसी आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी बड़ी बहन 17 वर्षीय नीलम के साथ खोखरी के स्कूल में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार दोपहर बाद जब स्कूल की छुट्टी हुई तो दोनों बहनें स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहीं थीं।
रास्ते में एक मिट्टी से भरे डंपर ने पीछे से स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया जिससे मानसी की मौके पर ही मौत हो गई और नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है जबकि घायल छात्रा को दाखिल करवाया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्राओं का सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही बुनियाद योजना के तहत दाखिला हुआ था। प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26जेएनडी34-हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी छात्रा की किताबें। संवाद- फोटो : शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें