21जेएनडी03: स्कूल पहुंचने पर ललिता को सम्मानित करते स्कूली स्टाफ। स्रोत संस्थान
- फोटो : ट्रामा सेंटर में एक पलंग पर भर्ती दो मरीज। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के पौली गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा ललिता ने मिशन बुनियाद लेवल-1 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए खंड स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने के बाद ललिता विद्यालय पहुंची तो स्टाफ और विद्यार्थियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ललिता ने मिशन बुनियाद लेवल वन परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 25वां रैंक, जिलास्तर पर चौथा स्थान और खंडस्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ललिता की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्राचार्य ने अन्य विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वे ललिता से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करें और आगे बढ़ें।
ललिता के परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है। उनके पिता मजदूरी करते हैं जबकि माता एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद ललिता ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी ललिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रही है। इस मौके पर अध्यापिका शुकंतला, सुखवंत, जोगिंद्र पाल, स्वीटी और मौजूद रहे।