जींद। हिन्दू कन्या महाविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें काजल अव्वल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. उपासना गर्ग ने किया। कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग की इंचार्ज और कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. रश्मि मलिक व सुदेश ने कहा कि प्रतिभागी छात्राओं ने फैशन को ध्यान में रखते हुए भारतीय व पश्चिमी सभ्यता का प्रतिनिधित्व करने वाली विभिन्न प्रकार की पोशाकों को पहन कर फैशन-शो में अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस फैशन-शो में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं रेखा सैनी, नीलम, डॉ. क्यूटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। छात्राओं ने अम्बरेला स्कर्ट, क्राॅप टॉप साड़ी, छोटे बच्चों के सरारा-सूट, दामण-कुर्ता आदि तैयार किए। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीना व मंजू को सांत्वना पुरस्कार मिला। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. उपासना गर्ग ने बताया कि इस तरह के कोर्स में दाखिला लेकर छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ स्वरोजगार चला सकती हैं। इसको अपनी आय का साधन बना सकती हैं। इस अवसर पर तन्नू रानी, अनु, सरिता, शिवानी तथा महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
फोटो कैप्शन 09जेएनडी01: फैशन शो में भाग लेती छात्राएं। विज्ञप्ति