फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्र ध्रुव बंसल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए

विज्ञापन
14जेएनडी08: रोहिला स्कूल का बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी मनाते हुए विद्यार्थी व स्कूल स्टॉफ
विज्ञापन
जुलाना। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में रोहिला स्कूल जुलाना के छात्र ध्रुव बंसल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। ध्रुव ने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। उसने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 और विज्ञान में 99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र आयुष खटकड़ ने 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि छात्रा अक्षरा 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। स्कूल के 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 23 विद्यार्थियों ने मेरिट और 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय की मुख्याध्यापिका निर्मल रोहिला ने शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें