जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा की संस्कृत व 12वीं कक्षा की दर्शनशास्त्र की परीक्षा ली। 12वीं कक्षा की परीक्षा में मोबाइल से नकल करते हुए एक विद्यार्थी को पकड़ कर उसका यूएमसी बनाया गया है।
प्रश्नपत्र फ्लाइंग टीम इंचार्ज ओमप्रकाश ने एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी पारस को मोबाइल की मदद से नकल करते हुए पकड़ा है। उन्होंने बताया कि अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक रही है। 27 फरवरी से 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। मंगलवार को हुई परीक्षा के दौरान नकल का पहला मामला सामने आया है। संवाद