अलेवा। जींद-कैथल रोड पर नगूरां गांव स्थित सड़क के साथ लगते खेतों में किसान द्वारा एकत्रित की गई पराली की गांठों मेंं शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास खेतों काम कर लोगों ने पराली मालिक नगूरां निवासी राजेश को दी। राजेश ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी, लेकिन सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने ग्रामीणों की सहायता से लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता है तब तक किसान राजेश को 13 से 14 लाख रुपये का नुकसान हो गया। नगूरां निवासी किसान राजेश ने बताया कि उसने 400 एकड़ के करीब पराली की गांठें जींद-कैथल रोड पर स्थित नगूरां गांव में सड़क के साथ लगते खेतों में एकत्रित की थी। शुक्रवार सुबह अचानक पराली की गांठों में आग लग गई और उसको आग से 13 से 14 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना के बाद समय पर पहुंचती तो आग पर काबू पाने में कुछ हद तक सफलता मिलती और वह ज्यादा नुकसान होने से बच जाता।